Datia By-election 2026: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट, अब तक 16.33 प्रतिशत मतदान
3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव; MP की Datia, Bihar की Bankipur और Gujarat की Manjalpur विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। Madhya Pradesh के Datia विधानसभा क्षेत्र सहित Bihar की Bankipur और Gujarat की Manjalpur विधानसभा सीट पर 30 जुलाई बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। तीनों सीटों पर मतदाता उत्साह के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। इन उपचुनावों के नतीजों पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है।

Datia में 291 मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। आज 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र का फैसला फैसला करेंगे। इसमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष और 1 लाख 4 हजार 284 महिला वोटर शामिल हैं। चुनाव ड्यूटी में एसएसबी सहित 16 सुरक्षा कंपनियों के 1422 जवानों तैनात किए गए हैं। वहीं, हर बूथ पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मतदान शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
UPDATE 11:39 AM: मतदान से पहले 3 बूथों पर तकनीकी खराबी
सुबह मतदान शुरू होने से पहले 3 मतदान केंद्रों पर EVM से जुड़े उपकरणों में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया। जिन्हें मॉक पोल के दौरान सभी एजेंटों और कैमरों की मौजूदगी में बदला गया। मतदान केंद्र क्र. 186 पर VVPAT, क्र. 108 पर बैलेटिंग यूनिट BU) और क्र. 290 पर कंट्रोल यूनिट (CU) में खराबी आई थी। इस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी उपकरण समय रहते बदल दिए गए, जिसके बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ।
UPDATE 10:41 AM: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट

पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद दतिया स्थित अपने निवास 'माई कृपा' पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उपचुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
UPDATE 09:56 AM: अब तक 16.33 प्रतिशत वोटिंग, लखनपुर में चुनाव का बहिष्कार
दतिया में अब तक अब तक 16.33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों समेत कई मतदान केंद्रों पर सुबह से लंबी कतारें देखने को मिली रही है। इधर, दूसरी तरफ बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव में मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम की समझाइश के बाद करीब 50 ग्रामीणों ने मतदान किया।

UPDATE 09:48 AM: BJP ने कहा- कमल खिलेगा; कांग्रेस बोली- अहंकार टूटेगा
कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि मतदाता भाजपा के अहंकार को तोड़ेंगे। उन्होंने बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश नहीं देने का आरोप भी लगाया।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदान से पहले पीतांबरा पीठ में दर्शन कर दतिया के विकास, युवाओं को रोजगार और भयमुक्त दतिया की प्रार्थना की। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 158 पहुंचकर पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की और भाजपा को भरपूर समर्थन मिलने का दावा किया।

UPDATE 09:36 AM: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने वोट डाला
कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत होने वाली है। ये मतदाता भाजपा के अहंकार को तोड़ेंगे। बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को एंट्री नहीं देने को लेकर उन्होंने कहा- हमारा पोलिंग एजेंट 7 बजे के बाद बूथ पहुंचा तो पीठासीन अधिकारी उसे बैठने नहीं दे रहे। इसे लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
UPDATE 09:21 AM: आशुतोष तिवारी ने मां पीतांबरा के दर्शन किए
मतदान के बीच भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पीतांबरा मंदिर पहुंचे और मां पीतांबरा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया, साथ ही जगत कल्याण और दतिया के विकास की प्रार्थना की। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतदान केंद्र क्रमांक 158 पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि भाजपा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

UPDATE 09:09 AM: दतिया के लिए 100 प्रतिशत मतदान की अपील की
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने और भयमुक्त दतिया के लिए 100 प्रतिशत मतदान की अपील की। जनता के आशीर्वाद पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता देवतुल्य हैं और उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि उसके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास जीता है और दतिया में रुके विकास कार्यों की अगले ढाई वर्षों में भरपाई की जाएगी।
UPDATE 08:53 AM: कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने किया मतदान
वार्ड 14 पोलिंग 139 में कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने वोट डाला। बता दें, अवधेश नायक कांग्रेस से टिकट के प्रमुख दावेदार रहे हैं। घनश्याम सिंह को कैंडिडेट बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा था कि प्रदेश नेतृत्व ने उनके साथ गलत किया है। अवधेश नायक की नाराजगी के बीच कांग्रेस की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से उनसे सार्वजनिक माफी मांगी थी।
UPDATE 08:41 AM: कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी ने डाला वोट
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी राजे ने वोट डालने के बाद उन्होंने कहा- शुरुआत बहुत अच्छी हुई है। सुबह से आकर मैंने अपना मतदान मेरे पिता और कांग्रेस पार्टी के लिए दिया है। रिजल्ट बहुत अच्छा होने वाला है। लोग अच्छी संख्या में वोटिंग करने आ रहे हैं और अच्छा रिजल्ट हम लोगों को मिलेगा।
UPDATE 08:30 AM: राहुल गांधी ने की जनता से वोट की अपील
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दतिया विधानसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र अपील है कि वह आज अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक वोट दतिया के भविष्य, विकास और लोकतंत्र की मजबूती तय करेगा।
दतिया विधानसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र अपील है कि आज अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) July 30, 2026
आपका एक-एक वोट दतिया के भविष्य, विकास और लोकतंत्र की मजबूती तय करेगा। निर्भीक होकर, अपने विवेक और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मतदान करें।
लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आपका वोट है।…
UPDATE 08:10 AM: Datia पर सबकी नजर, BJP-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला
Datia विधानसभा सीट पर BJP ने पूर्व गृह मंत्री Narottam Mishra की जगह पहली बार चुनाव लड़ रहे Ashutosh Tiwari को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, Congress ने अनुभवी नेता Kunwar Ghanshyam Singh पर भरोसा जताया है, जो 7वीं बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे हैं। दोनों दलों के बीच इस सीट पर सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

वहीं, Patna की Bankipur विधानसभा सीट पर जन सुराज के Prashant Kishor अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, प्रशांत की पार्टी को 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।
UPDATE 07:59 AM: सीट खाली होने के बाद हो रहा उपचुनाव
Datia सीट 2 अप्रैल को खाली हुई थी। Congress विधायक Rajendra Bharti को बैंक घोटाले के मामले में सजा मिलने के बाद जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 और संविधान के अनुच्छेद 191(1)(e) के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया गया।
दोनों दलों में टिकट को लेकर रहा विरोध
उपचुनाव से पहले BJP में टिकट बदलने को लेकर नाराजगी देखने को मिली। Narottam Mishra की जगह Ashutosh Tiwari को टिकट मिलने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जुलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान सरकारी कर्मचारियों से विवाद, तोड़फोड़ और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कई लोगों पर मामले भी दर्ज हुए। बाद में Narottam Mishra ने स्वयं सामने आकर समर्थकों से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की।
दूसरी ओर Congress में भी टिकट को लेकर अंदरूनी खींचतान रही। अयोग्य घोषित विधायक Rajendra Bharti अपने परिवार के सदस्य को टिकट दिलाना चाहते थे, जबकि वरिष्ठ नेता Avdhesh Nayak भी दावेदार माने जा रहे थे। आखिरकार पार्टी ने Kunwar Ghanshyam Singh को उम्मीदवार बनाया।
अब मतदान के साथ यह साफ होगा कि Datia की जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है। इस उपचुनाव का परिणाम BJP और Congress दोनों के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
Varsha Shrivastava 
