मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 8.06 लाख टन करने की मांग, Edal Singh Kansana ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र
किसानों की मांगों पर सरकार सक्रिय, Moong Procurement को लेकर जल्द समाधान का कृषि मंत्री Edal Singh Kansana ने दिया भरोसा, केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan को लिखा पत्र
Bhopal। मूंग खरीद समेत अन्य मांगों को लेकर राजधानी में किसानों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। अन्नदाताओं ने रात सड़कों पर बिताई और दाल-बाटी बनाई। अगले दिन सरकार की 'सद्बुद्धि' के लिए हवन भी किया। इधर दूसरी ओर किसानों की मांगों के बीच राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है।

प्रदेश कृषि मंत्री Edal Singh Kansana ने केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan को पत्र लिखकर मूंग उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाकर 8.06 लाख मेट्रिक टन करने का अनुरोध किया है। प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का अधिक से अधिक लाभ मिलना जरूरी है। मौजूदा लक्ष्य सीमा से सभी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, इसलिए केंद्र से लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई है।
किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिले कृषि मंत्री
मूंग खरीदी सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कृषि मंत्री Edal Singh Kansana ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में किसानों ने खरीदी व्यवस्था, लक्ष्य सीमा और अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।

कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाना है। किसान और सरकार के बीच संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
प्रदेश में 20.16 लाख टन मूंग उत्पादन का अनुमान
कृषि मंत्री Edal Singh Kansana ने केंद्रीय मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि मध्यप्रदेश में इस साल ग्रीष्मकालीन मूंग का क्षेत्रफल लगभग 14.30 लाख हेक्टेयर है। अनुमान के अनुसार प्रदेश में मूंग की उत्पादकता करीब 1410 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है।
इसके आधार पर प्रदेश में कुल मूंग उत्पादन लगभग 20.16 लाख मेट्रिक टन होने का अनुमान है। इतनी बड़ी मात्रा में उत्पादन होने के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से तय खरीदी लक्ष्य सीमित है, जिससे किसानों को परेशानी हो सकती है।
पिछले साल लक्ष्य से ज्यादा हुई थी खरीदी
पत्र में बताया गया कि पिछले साल केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के लिए 4.19 लाख मेट्रिक टन मूंग खरीदी का लक्ष्य तय किया था। इसके मुकाबले प्रदेश में 7.72 लाख मेट्रिक टन मूंग का उपार्जन किया गया था। सरकार का कहना है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में किसान मूंग उत्पादन कर रहे हैं। ऐसे में यदि खरीदी का लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया तो कई किसानों को MSP योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।
केंद्र से 40 प्रतिशत उत्पादन के बराबर लक्ष्य देने की मांग
कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि विपणन वर्ष 2026-27 के लिए Price Support Scheme के तहत प्रदेश को कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत हिस्सा खरीदी लक्ष्य के रूप में दिया जाए। इसके अनुसार मध्यप्रदेश को 8.06 लाख मेट्रिक टन मूंग खरीदी का लक्ष्य दिया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि इससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और वे भविष्य में भी दलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित होंगे।
सरकार ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की
बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने किसान संगठनों से शांति बनाए रखने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है। इस दौरान कृषि विभाग के Secretary Nishant Barbade सहित विभागीय अधिकारी और किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सरकार ने भरोसा जताया है कि जल्द ही खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Varsha Shrivastava 
