CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब किसानों को 0% ब्याज दर पर 1 साल तक मिलेगा लोन
वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया रानी दुर्गावती के नाम पर एयरपोर्ट होगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav 24 जून बुधवार को Jabalpur में वीरांगना Rani Durgavati के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी और विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन नरई नाला स्थित Rani Durgavati Samadhi Sthal पर किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कई नेता शामिल हुए
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal और राज्य मंत्री Rakesh Singh भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और रानी दुर्गावती के जीवन, साहस और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान वीरांगना बताया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने मुगल सेना के खिलाफ अपने राज्य और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

किसान हित में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
कृषक कल्याण वर्ष 2026 को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान हित में बड़ी घोषणा की। अब किसानों को 0% ब्याज दर पर ऋण 1 साल तक के लिए मिलेगा और 31 मार्च की बाध्यता खत्म कर दी गई है।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार इस वर्ष को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है। किसानों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल कैबिनेट बैठक में किसानों को 31 मार्च तक ऋण चुकाने की बाध्यता से राहत देने का निर्णय लिया गया है। अब किसानों को फसल ऋण चुकाने के लिए किसी निश्चित तिथि, जैसे 31 मार्च तक सीमित नहीं रहना होगा। किसान जिस दिन ऋण प्राप्त करेगा, उसे अगले एक वर्ष तक ऋण चुकाने की सुविधा मिलेगी। यदि कोई किसान 30 जून को ऋण लेता है, तो वह अगले वर्ष 30 जून तक उसे जमा कर सकेगा।
एयरपोर्ट का नामकरण रानी दुर्गावती के नाम पर प्रस्तावित
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को इस महान वीरांगना की स्मृति मिलती रहे। यह घोषणा स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

स्मारक और विकास परियोजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि जबलपुर में रानी दुर्गावती की 52 फीट ऊंची प्रतिमा और लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा स्मारक जल्द पूरा होगा। इसकी आधारशिला 5 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रखी थी। उन्होंने यह भी कहा कि संग्रामपुर और जबलपुर में कैबिनेट बैठकों के जरिए भी सरकार ने उनके योगदान को याद किया है।

जल्द बनेगा रानी दुर्गावती के नाम पर जू और फ्लाईओवर
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जबलपुर में एक नया चिड़ियाघर (जू) बनाया जा रहा है, जिसका नाम भी रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है।

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य की मोहन सरकार ने उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। एयरपोर्ट नामकरण, स्मारक और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से रानी दुर्गावती की विरासत को नई पहचान देने की कोशिश की जा रही है।
Varsha Shrivastava 
