रीवा: जुएं के अड्डे पर कार्रवाई में गड़बड़ी करने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
रीवा रेंज के IG गौरव राजपूत के निर्देश पर प्रभारी SP संदीप मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ SI ललन सिंह नेताम और ASI रामनिवास बागरी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर जाँच शुरू कर दी है।
रीवा जिले में जुएं के फड़ पर कार्रवाई करने में गड़बड़ी करने वाले दो पुलिसकर्मियों पर डिपार्टमेंट ने सख्त कदम उठाया है। रीवा रेंज के IG गौरव राजपूत के निर्देश पर प्रभारी SP संदीप मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ SI ललन सिंह नेताम और ASI रामनिवास बागरी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर जाँच शुरू कर दी है।

CSP ने की जांच
जुएं की कार्रवाई में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद IG के निर्देश पर CSP राजीव पाठक को जांच सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात को उपनिरीक्षक ललन सिंह नेताम और उनकी टीम ने जुआ एक्ट के तहत छापा मारा था, लेकिन इस कार्रवाई की कोई खबर न तो कार्रवाई से पहले और न ही बाद में किसी भी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
संदेहास्पद हरकत पर हुई कार्रवाई
जांच रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई कोई साफ सुथरी नहीं समझ में आ रही थी और उसमें हेराफेरी की गुंजाइशें दिखाई दे रही थी। इससे दोनों पुलिसकर्मियों की हरकत संदिग्ध पाया गई। रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी SP ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।
Saba Rasool 
