केदारनाथ धाम के खुले कपाट,हर-हर महादेव से गूंजा बाबा का धाम

केदारनाथ धाम के खुले कपाट,हर-हर महादेव से गूंजा बाबा का धाम सितंबर तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा धाम

केदारनाथ धाम के खुले कपाट,हर-हर महादेव से गूंजा बाबा का धाम

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचे।

इससे पहले बहुत ही भव्य तरीके से मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया। कपाट के खुलने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा भी की। केदार धाम में कड़क ठंड के बावजूद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।  अब अगले 6 महीने तक केदारनाथ धाम के कपाट खुले रहेंगे।

विधि विधान मंत्रोच्चारण और बम बम भोले- हर हर महादेव के जयकारों की गूंज के साथ कपाट खुले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की दर्शन किए और पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। सीएम धामी ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है और श्रद्धालुओं को सुगम सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

PM मोदी ने किया ट्वीट

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया. ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें हर-हर महादेव।