रीवा में टोल गाड़ी से गाय को घसीटा गया, जोगनिहाई टोल प्लाजा का वीडियो वायरल
रीवा जिले के NH-30 पर स्थित जोगनिहाई टोल प्लाजा के पास से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें टोल की गाड़ी से एक गाय को बेरहमी से घसीटते हुए देखा गया।
1 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के जोगनिहाई टोल प्लाजा के समीप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक गाय को टोल की गाड़ी से किस तरह बेरहमी के साथ घसीटा जा रहा है। यह घटना बेहद दिल दहला देने वाली और परेशान करने वाली है।
कुछ ही दिनों पहले रीवा जिले में एक और दर्दनाक मामला सामने आया था, जब एक गाय का कटा हुआ सिर बिछिया नदी में मिला था। ऐसे घटनाक्रम समाज में गायों के प्रति बढ़ते हिंसक रवैये को दर्शाते हैं, जो चिंता का विषय है।
Saba Rasool 
