Khandwa में CM ने दी बड़ी सौगातें, 82 लाख किसानों के खातों में ₹3300 करोड़ ट्रांसफर, नई बटालियन का ऐलान
Balram Krishi Mahotsav 2026: Khandwa से CM डॉ. मोहन यादव ने 82 लाख से ज्यादा किसानों के खातें में ट्रांसफर की राशि, नई बटालियन की घोषणा भी की
Khandwa। मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने सोमवार को Khandwa में आयोजित Balram Krishi Mahotsav 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने Dada Dhuniwale Baba Ashram पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

इसके बाद नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनका हल भेंटकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कृषक मित्रों, मेधावी विद्यार्थियों और कृषक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को प्रशंसा पत्र वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण भी किया।
82 लाख किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹3300 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में पूरे प्रदेश में Balram Krishi Mahotsav आयोजित किए जा रहे हैं।
नई बटालियन और सड़क निर्माण की सौगात
मुख्यमंत्री ने Khandwa के लिए नई पुलिस बटालियन की घोषणा करते हुए कहा कि जिला संवेदनशील श्रेणी में शामिल है, इसलिए यहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने लंबे समय से लंबित Khandwa-Mundi Road का टेंडर 15 सितंबर तक जारी करने की घोषणा भी की। लगभग 35 किलोमीटर लंबा यह मार्ग Khandwa को Bhopal से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसके नए सिरे से निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही है।

दिन में बिजली, बस सेवा और दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके अलावा अगले महीने से प्रदेश सरकार की बस सेवा दोबारा शुरू करने की बात भी कही। उन्होंने राज्य में दूध उत्पादन में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय करने की जानकारी देते हुए डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कल्याण वर्ष के तहत “बलराम वर्ष” मना रही है, लेकिन कांग्रेस इस पर भी सवाल उठाती है।

मुख्यमंत्री ने खिलाफत आंदोलन का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि आजादी से पहले कांग्रेस ने तुर्की के खलीफा के समर्थन में आंदोलन का साथ देकर हिंदू-मुस्लिम राजनीति को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि इसी राजनीति के कारण देश के विभाजन की परिस्थितियां बनीं और यदि विभाजन का पाप किसी के सिर पर है तो वह कांग्रेस के सिर पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को पूरा देश तिरंगा फहराएगा और सभी नागरिकों को उन क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन को भी कलंकित करने का काम किया।
युवाओं को उन्नत खेती अपनाने की सलाह
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवा IAS, IPS, डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन उन्हें आधुनिक और उन्नत खेती की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि आज तकनीक आधारित क्षेत्र बन चुकी है और इसमें रोजगार तथा आय की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समान कानून जरूरी है और इसे मध्य प्रदेश में भी लागू किया गया है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और खिलाड़ियों का सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्नतशील किसानों, कृषक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और मेधावी विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Mirabai Chanu और Vaibhav Suryavanshi की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित करना सरकार की प्राथमिकता है।

आधुनिक कृषि तकनीकों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Balram Krishi Mahotsav में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और कृषि अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत बीज, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, मौसम आधारित खेती और डिजिटल कृषि सेवाओं की जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया तथा बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई तकनीकों और जोखिम प्रबंधन के उपायों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Vijay Shah, Mandhata MLA Narayan Patel, Pandhana MLA Chhaya More, Mayor Amrita Yadav सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेकर कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Varsha Shrivastava 
