भोपाल में 6,000 LPG की वेटिंग! लेकिन BJP दफ्तर में भरा है स्टॉक
भोपाल में आम लोगों को घरेलू LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महीने भर का स्टॉक मौजूद है।
भोपाल में आम जनता घरेलू LPG सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में घंटों इंतजार कर रही है। शहर भर में लगभग 6,000 घरेलू LPG की वेटिंग है, लेकिन इसी बीच बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महीने भर का घरेलू LPG स्टॉक पड़ा है।
नियम के अनुसार दफ्तरों और कार्यालयों के लिए कमर्शियल LPG का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, लेकिन बीजेपी कार्यालय के किचन एरिया में कुल 9 घरेलू LPG सिलेंडर रखे गए हैं। इनमें से 2 सिलेंडर स्टोव के नीचे रखे गए हैं, जबकि बाकी 7 वॉशिंग एरिया के पास रखे दिखे।

इन 9 सिलेंडरों में से 3 सील पैक थे और 2 में गैस भरी हुई थी। इस बारे में एक कर्मचारी ने बताया कि यह स्टॉक कुछ दिन पहले आया था। शहर में कुल 23 गैस एजेंसियां हैं, और केवल कोलार की एक एजेंसी में ही 500 से ज्यादा घरेलू LPG की वेटिंग है।

आम जनता को सिलेंडर मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बीजेपी कार्यालय में माननीयों के चाय-नाश्ते के लिए घरेलू LPG की कोई कमी नहीं है। इस मामले ने सवाल उठाए हैं कि जब शहर के लोग महीनों इंतजार कर रहे हैं, तो बीजेपी कार्यालय के लिए घरेलू LPG का फुल स्टॉक कैसे उपलब्ध हो गया।

