Agar Malwa जनसुनवाई में पहुंचा अनोखा आवेदन,अब हो रहा हर जगह वायरल

आगर मालवा में जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने जनसुनवाई को ही बंद करने का आवेदन देकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए.

Agar Malwa जनसुनवाई में पहुंचा अनोखा आवेदन,अब हो रहा हर जगह वायरल

आगर-मालवा: सरकार ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें सीधे प्रशासन तक पहुंच दिलाने के उद्देश्य से हर मंगलवार को जनसुनवाई की व्यवस्था की है। लेकिन आगर मालवा से जनसुनवाई को लेकर एक ऐसा अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

आगर मालवा में जनसुनवाई बंद करने की मांग

दरअसल आगर मालवा के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रेम नारायण यादव नाम का एक व्यक्ति एक अलग ही आवेदन लेकर पहुंचा। इस आवेदन में उसने अपनी कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं रखी बल्कि सीधे तौर पर जनसुनवाई को ही बंद करने की मांग कर दी।आवेदन में प्रेम नारायण यादव का तर्क था कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। आम लोग दूर-दराज से उम्मीद लेकर आते हैं. लेकिन उनके आवेदनों पर न तो गंभीरता से सुनवाई होती है और न ही समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाता है। ऐसे में यदि जनसुनवाई से लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. तो इसे जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

एक आवेदन से सिस्टम पर सवाल

इस अनोखे आवेदन ने वहां मौजूद अधिकारियों को भी कुछ देर के लिए असहज कर दिया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने इस आवेदन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और जनसुनवाई की प्रक्रिया को जारी रखा।अब यह आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसे प्रशासन के लिए आईना बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिस्टम पर करारा कटाक्ष मान रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या जनसुनवाई वाकई में आम जनता की समस्याओं का समाधान कर पा रही है, या यह सिर्फ कागजी प्रक्रिया बनकर रह गई है।