अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट: डॉ रजा क्रिकेट क्लब और रफेल इलेवन के बीच हुआ फाइनल, 41 रन से जीती डॉ. रजा इलेवन

भोपाल में कॉर्पोरेट सेक्टर द्वारा संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शनिवार को पहले फाइनल मुकाबला डॉ रजा क्रिकेट क्लब और रेफेल इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें डॉ रजा की टीम ने जीत हासिल की।

अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट: डॉ रजा क्रिकेट क्लब और रफेल इलेवन के बीच हुआ फाइनल, 41 रन से जीती डॉ. रजा इलेवन

राजधानी भोपाल के ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में पब्लिक वाणी मीडिया ग्रुप और भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (BDCA) के संयुक्त तत्वाधान में 4 नवंबर से अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही है। आज (27 दिसंबर) का पहला फाइनल मुकाबला कॉर्पोरेट सेक्टर के तत्वाधान में हुआ। पहला फाइनल मुकाबला डॉ रजा इलेवन क्रिकेट क्लब और रफेल इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें डॉ रजा इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत हासिल की।

डॉ रजा क्रिकेट क्लब की टीम ने 18 ओवर में 172 रन का रफेल इलेवन को टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रफेल इलेवन टीम 17 ओवरों में 131 रन ही बना सकी, डॉ रजा इलेवन क्रिकेट क्लब ने 41 रनों के अंतर से जीत हासिल की और विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरित की गई।

पब्लिक वाणी मीडिया समूह के CEO विशाल गर्ग ने कहा कि, खेल में जीत हार तो चलती रहती है। खूब मेहनत कीजिए और आगे बढ़िए मेरी ओर से सभी को शुभकामनाएं। हार जीत चलती रहती है आपकी सबसे बड़ी जीत टीम में सिलेक्ट होना है।

पब्लिक वाणी मीडिया समूह के संपादक मृगेंद्र सिंह जी ने कहा कि खेल में हार जीत चलती है। सभी खिलाड़ी मेहनत अच्छे से कीजिए और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे