बंगाल-तमिलनाडु में मतदान जारी वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिलीं
बंगाल-तमिलनाडु में मतदान जारी,वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिलीं बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर डाले जा रहे वोट
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान कई जगह लंबी लाइन देखने को मिलीं। बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है।
चेन्नई में एक्टर अजित कुमार और TVK चीफ विजय वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजा 4 मई को आएगा। तमिलनाडु में DMK, कांग्रेस और AIADMK, BJP गठबंधन के बीच मुकाबला है। तमिल एक्टर थलापति विजय की नई पार्टी TVK इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है।
ॉतमिलनाडु के वेल्लोर के गवर्नमेंट मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल पोलिंग बूथ पर वोटर्स के स्वागत के लिए G1 ह्यूमनॉइड रोबोट रखा गया है।
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर उपचुनाव
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव है। यह सीट महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद से खाली है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी 'महा विकास अघाड़ी' (MVA) की ओर से कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं है।
सुवेंदु अधिकारी बोले- ममता के जीतने के कोई चांस नहीं हैं
नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP उम्मीदवार और राज्य के LoP सुवेंदु अधिकारी ने कहा- हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं। मैंने अपने चुनाव क्षेत्र के पोलिंग एजेंट से बात की। पोलिंग शांति से होनी चाहिए। SIR पर उन्होंने कहा- अगर कोई फेक वोटर या घुसपैठिया नहीं है तो ममता के जीतने का कोई चांस नहीं है।

