रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जमीन के काम के लिए रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

सीधी जिले की मिर्चवार तहसील में जमीन की इतलाबी के लिए रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 5 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पहले 25 हजार रुपये ले चुका था और कुल 50 हजार की मांग कर रहा था।

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जमीन के काम के लिए रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

रीवा में लोकायुक्त ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला मिर्चवार तहसील गोपद बनास जिला सीधी का है। 

असल में मुनिश्वर प्रसाद सोनी नाम के आदमी की पत्नी की थोड़ी-सी जमीन (0.0362 हेक्टेयर) की इतलाबी करवानी थी। इसके लिए पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया ने सीधे-सीधे 50,000 रुपये की डिमांड कर दी। बताया गया कि पहले ही 25,000 रुपये ले चुका था और बाकी पैसों के लिए बार-बार दबाव बना रहा था।

तंग आकर मुनिश्वर प्रसाद ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत कर दी। फिर क्या था, लोकायुक्त की टीम ने प्लान बनाकर 16 मार्च 2026 को ट्रैप लगाया। जैसे ही पटवारी 5,000 रुपये और ले रहा था, टीम ने उसे वहीं रंगे हाथों दबोच लिया।

अब उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त के DIG मनोज सिंह के मार्गदर्शन में और SP सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में हुई। DSP प्रवीण सिंह परिहार और इंस्पेक्टर उपेंद्र दुबे सहित 12 लोगों की टीम ने मिलकर पटवारी को पकड़ा।

लोकायुक्त रीवा ने लोगों से कहा है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे तो डरने की जरूरत नहीं है। सीधे लोकायुक्त रीवा के मोबाइल नंबर 98936 07619 पर संपर्क करें और शिकायत करें।