मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 14 जून 2026 को जारी अधिकारियों के तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।

मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

भोपाल, 14 जून 2026। लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने अधिकारियों के तबादलों और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

यह आदेश विभाग के उप सचिव राजेश शाह द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किए गए हैं। जो 14 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

मुख्य बदलाव एक नजर में:

  • गोपाल सिंह → प्रमुख अभियंता, भोपाल
  • एस.पी. वर्मा → प्रभारी मुख्य अभियंता, भोपाल परिक्षेत्र
  • संजय मस्के → प्रभारी मुख्य अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, भोपाल
  • आनंद प्रकाश राणे → प्रभारी मुख्य अभियंता, जबलपुर परिक्षेत्र

जारी आदेश के अनुसार, गोपाल सिंह (अधीक्षण यंत्री, बैच-2012) को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है। वे मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे, जहां से उन्हें वापस बुलाया गया है।

एस.पी. वर्मा को लोक निर्माण विभाग, भोपाल परिक्षेत्र का प्रभारी मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। वहीं संजय मस्के को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, भोपाल का प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया है। इससे पहले वे भोपाल परिक्षेत्र में पदस्थ थे।

इसी कड़ी में आनंद प्रकाश राणे को जबलपुर परिक्षेत्र, जबलपुर का प्रभारी मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, भोपाल में कार्यरत थे।