भोपाल: 10 नंबर मार्केट में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल के 10 नंबर मार्केट स्थित शराब दुकान के विरोध में रहवासियों ने प्रदर्शन किया। शराब दुकान के विरोध में उतरे रहवासी हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे।

भोपाल: 10 नंबर मार्केट में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल: राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट स्थित शराब दुकान के विरोध में रहवासियों ने प्रदर्शन किया। शराब दुकान के विरोध में उतरे रहवासी हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर आर्य समाज मंदिर के सामने सिर्फ 29 मीटर दूर पर शराब दुकान चल रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंदिर में सुबह-शाम दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं तो वहीं दूसरी ओर शराब दुकान पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को लड़ाई, गाली-गलौज जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने आर्य मंदिर पहुंचकर रहवासियों और श्रद्धालुओं से चर्चा की। प्रियंक कानूनगो ने इंची टेप से मंदिर से शराब दुकान की दूरी नापी। आर्य समाज मंदिर से महज 29 मीटर दूरी पर शराब दुकान निकली। 

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा- शराब दुकान और मंदिर का डिस्टेंस गाइडलाइन से कम है। ऐसे में अब शराब दुकान पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। हम मांग करते हैं कि प्रशासन शराब दुकान को जल्द से जल्द हटाए।