नहीं रिलीज होगी यश की टॉक्सिक? रिलीज से पहले सीन्स को लेकर विवाद शुरू
यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक के टीजर पर अश्लील सीन दिखाने का आरोप लगा है। इसको लेकर सोशल एक्टिविस्ट और AAP महिला विंग ने CBFC में शिकायत दर्ज कराई है।
यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के टीजर को लेकर देश के अलग-अलग जगहों में विरोध जताया जा रहा है।
सबसे पहले कर्नाटक राज्य महिला आयोग इस पर एक्टिव दिख रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) की वीमेन विंग की शिकायत के बाद कमीशन ने CBFC को लेटर लिखकर टीजर पर कार्रवाई की मांग की है। कमीशन का कहना है कि टीजर में दिखाए गए कुछ सीन औरतों और बच्चों के लिए ठीक नहीं हैं और इससे सोसाइटी पर गलत असर पड़ सकता है।
#Yash’s #Toxic in Trouble
— Bharat Desh (@Bharatdeshh) January 13, 2026
Karnataka State Women’s Commission has raised strong objections to the obscene and bold intimate scenes shown in the teaser. A letter has been sent to the Censor Board demanding strict action. The Commission has also urged the makers to immediately… pic.twitter.com/NJeJcoEnn6
महिलाओ और बच्चों पर गलत असर
दरअसल, फिल्म का टीजर 8 जनवरी को रिलीज हुआ था। इसमें यश को एक कार के अंदर एक महिला के साथ बोल्ड सीन में दिखाया गया है। इसी सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला विंग का आरोप है कि ये सीन अश्लील है और औरतों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। साथ ही बच्चों पर इसका गलत असर पड़ सकता है।
???? Karnataka State Commission for Women has sought action from the CBFC over alleged “obscene” scenes in actor Yash’s film Toxic.
— The News Drill (@thenewsdrill) January 13, 2026
Complaint says the teaser degrades women’s dignity; demands removal of objectionable content. pic.twitter.com/rx0SYVhhSv
वहीं, सोशल एक्टिविस्ट दिनेश कल्लाहल्ली ने भी इस टीजर के खिलाफ CBFC में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि टीजर में जरूरत से ज्यादा अश्लील और आपत्तिजनक सीन हैं, जो सोशल मीडिया पर खुलेआम देखे जा रहे हैं।
सीन हटाने की मांग
शिकायत में कहा गया है कि ये कंटेंट फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की सीमा से बाहर है। ऐसे सीन समाज की सोच, बच्चों की सिक्यॉरिटी और कानून के नियमों के खिलाफ हैं। एक्टिविस्ट ने मांग की है कि टीजर की दोबारा जांच की जाए, आपत्तिजनक सीन हटाए जाएं और इसके प्रचार पर रोक लगाई जाए।
साथ ही फिल्म से जुड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर नियमों के तहत कार्रवाई की भी मांग की गई है। अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से इस पूरे मामले पर कोई जवाब नहीं आया है।
टॉक्सिक और धुरंधर का महाक्लैश
उधर, फिल्म के बिजनेस पर भी इन विवादों का असर पड़ सकता है। यश की फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने वाली है और उसी दिन धुरंधर 2 भी सिनेमाघरों में आएगी। धुरंधर का पहला पार्ट पहले ही बड़ा हिट साबित हो चुका है।
खास बात ये है कि यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं, लेकिन उनके अपने स्टेट कर्नाटक में ही फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। लगातार बढ़ते विवादों के चलते टॉक्सिक की राह अब आसान नजर नहीं आ रही है।
Saba Rasool 
