महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर रुपाली शर्मा का सरकार पर हमला,महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

महिला कांग्रेस नेत्री रुपाली शर्मा ने महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर रुपाली शर्मा का सरकार पर हमला,महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

भोपाल:भोपाल में महिला कांग्रेस नेत्री और पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा की बहू रुपाली शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं।

भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप

रुपाली शर्मा ने आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न के कई मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने ऐसे मामलों में शामिल नेताओं पर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही आदिवासी महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया।

आदिवासी महिलाओं के बलात्कार का भी मुद्दा उठाया

भाजपा नेताओं की बहुत लंबी लिस्ट है जिनका महिला उत्पीड़न में नाम है। सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। कुलदीप सिंह सेंगर, बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह और अतुल चौरसिया जैसे नेताओं पर कार्रवाई की मांग की।साथ ही आदिवासी महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ चलती गाड़ी में रेप हो रहे हैं, सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि भाजपा के नेताओं के नाम ही क्यों उत्पीड़न में सामने आ रहे हैं।

महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक है और कई घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों बार-बार सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों के नाम ऐसे मामलों में सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं पर भी होगी कार्रवाई

रुपाली शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि महिला उत्पीड़न के मामलों में कांग्रेस नेताओं का नाम सामने आता है, तो पार्टी भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी चाहे किसी भी दल का हो, उसे सजा मिलनी चाहिए।