रीवा संजय गांधी अस्पताल में, A+ महिला को चढ़ाने वाले थे O+ blood

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिला को गलत ब्लड ग्रुप (ए पॉजिटिव की जगह ओ पॉजिटिव) चढ़ाने की घटना हुई, जिसके बाद उसके पति ने लापरवाही का आरोप लगाया।

रीवा संजय गांधी अस्पताल में, A+ महिला को चढ़ाने वाले थे O+ blood
GOOGLE

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिला को पहले ए पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया, फिर ओ पॉजिटिव ब्लड का पर्चा थमा दिया। दरअसल, महिला नी रिप्लेसमेंट कराने संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंची थी। नी रिप्लेसमेंट से पहले महिला का ब्लड टेस्ट कराकर उसे ब्लड चढ़ाना था। ब्लड बैंक के टेक्नीशियन ने महिला का ब्लड टेस्ट किया तो ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव आया, जिसके बाद टेक्नीशियन ने महिला को ए पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया। बाद में टेक्नीशियन ने दोबारा जांच की तो ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव आ गया. 

बता दें कि मऊगंज के नईगढ़ी निवासी उमेश कुमार यादव अपनी पत्नी के इलाज के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे ब्लड बैंक गए, ब्लड लेने तो उन्हें ओ पॉजिटिव का पर्चा थमा दिया गया। उमेश जानते थे कि उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है। इसके बाद उमेश ने हॉस्पिटल प्रबंधन से शिकायत की। 

जिसके बाद महिला के पति ने ब्लड टेक्नीशियन पर लापरवाही का आरोप लगाया। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन ने ब्लड बैंक के दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है।