DHAR: मजदूरों से भरा पिकअप पलटा,16 लोगों की मौत, 13 घायल

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार और टायर फटने की वजह से हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक रहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

DHAR: मजदूरों से भरा पिकअप पलटा,16 लोगों की मौत, 13 घायल
google

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 6 बच्चे शामिल हैं। यह हादसा बुधवार, 29 अप्रैल की रात करीब 8 बजे इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ।

पिकअप वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी 3–4 बार पलट गई और सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गई। जानकारी के अनुसार पिकअप 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। हादसे के बाद तुरंत घायलों को धार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक साथ ज्यादा लोगों के आने की वजह से अस्पताल में जगह भी कम पड़ गई, जिसके कारण एक ही बेड पर 2 बच्चियों का इलाज किया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की बात कही है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।