मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: “किसानों के कल्याण के लिए समन्वय के साथ काम कर रही सरकार”
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत सरकार समन्वय के साथ काम कर रही है. किसानों को 5 रुपये में बिजली कनेक्शन और 50% तक अनुदान दिया जा रहा है.
CM Mohan Yadav ने भोपाल में आयोजित जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत सभी विभागों के कार्यों को समन्वय के साथ आगे बढ़ा रही है, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ किसान परिवारों तक पहुंच सके.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जहां किसानों को कृषि पंप के लिए मात्र 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सेवा करना चाहती है और उनके बीच सकारात्मक कार्य वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 8 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय खोले जा रहे हैं. साथ ही आगामी 5 सालों में 100 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ेगी.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जो भी घोषणा करती है, उसे जमीन पर उतारकर दिखाती है. किसानों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में 4 से 5 किसान सम्मेलन आयोजित कर सकते हैं. इन सम्मेलनों के आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने आयोजन में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया.
shivendra 
