मैहर रोपवे कैंटीन में खाद्य सामग्री के लिए गए सैंपल, जांच के लिए भेजे गए

मैहर मां शारदा मंदिर रोपवे कैंटीन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई।

मैहर रोपवे कैंटीन में खाद्य सामग्री के लिए गए सैंपल, जांच के लिए भेजे गए

मैहर। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मंगलवार को मैहर मां शारदा मंदिर रोपवे कैंटीन में संयुक्त जांच कार्रवाई की।

कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर नायब तहसीलदार (नजूल) शिवभूषण सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक गौर ने कैंटीन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के विभिन्न सैंपल लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।