यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा 6 की मौत
हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत 6 मजदूरों के दबे होने की आशंका, प्रत्यक्षदर्शी बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा
यूपी: हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब 29 मई की देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। ASP के मुताबिक, 6 लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। SDRF रेस्क्यू में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंधी-बारिश से स्लैब गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में 70-80 की स्पीड में आंधी चली।
ASP बोले- 6 लोग अभी भी मलबे में दबे
एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, हमें रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि यहां एक स्लैब गिर गया है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस और हम सभी तुरंत मौके पर पहुंचे। 6 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। 5 की पहचान कर ली है।

रेस्क्यू के लिए SDRF टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जेसीबी से पुल का मलबा हटाया जा रहा है। कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस फोर्स और अफसर मौजूद हैं।

