NEET PG रिजल्ट 2025: NBEMS ने 16 दिन में जारी किया रिजल्ट, इस WEBSITE पर चेक करें अपना नाम
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने मंगलवार शाम को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) PG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है.
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने मंगलवार शाम को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) PG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही नीट पीजी 2025 में शामिल हुए 2.42 लाख अभ्यर्थियों का रिजल्ट को लेकर जारी इंतजार खत्म हो गया है.
NBEMS ने इस साल भी 16 दिन में नीट पीजी का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इससे पूर्व साल 2024 में NBEMS ने 13 दिन में नीट पीजी का रिजल्ट जारी किया था.
नीट पीजी 2025 का रिजल्ट NBEMS ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया है. अभ्यर्थी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

