ग्वालियर में होटल पर बदमाशों का धावा, फिर 3 जून की रात होटल में की फायरिंग और तोड़फोड़

ग्वालियर के मुरार-बड़ागांव हाईवे स्थित हाईवे ग्लोरी होटल में मंगलवार देर रात बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। पहले कहासुनी के बाद आरोपियों ने करीब 1:30 बजे अपने साथियों के साथ लौटकर होटल में फायरिंग की और कांच व गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पहली गोली होटल के मुख्य गेट पर लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर में होटल पर बदमाशों का धावा, फिर 3 जून की रात होटल में की फायरिंग और तोड़फोड़

ग्वालियर में मंगलवार रात कुछ बदमाश एक होटल में घुस गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने होटल के मुख्य गेट के कांच तोड़ दिए, रिसेप्शन के पास गोलियां चलाईं और बाहर खड़ी कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। अचानक हुई इस घटना से होटल में मौजूद लोग डर गए। स्टाफ ने खुद को बचाने के लिए टेबल और काउंटर के पीछे छिप गए । यह घटना मुरार-बड़ागांव हाईवे पर बने हाईवे ग्लोरी होटल की है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। होटल मालिक निशांत राजपूत की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 होटल संचालक निशांत राजपूत के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे संजय यादव होटल पहुंचा और रेस्टोरेंट में बैठ गया। उस समय रिसेप्शन पर रोहित राजपूत  निवासी गदाईपुरा हजीरा मौजूद था। संजय ने रोहित को बुलाकर तुरंत ऑर्डर लेने को कहा। इस पर रोहित ने बताया कि वेटर दूसरे ग्राहकों के काम में लगा है और कुछ ही देर में उसके पास आ जाएगा।

लोगों के पास हथियार थे

रोहित की यह बात सुनकर संजय यादव नाराज हो गया। वह सीधे रिसेप्शन काउंटर तक पहुंचा और रोहित के साथ बहस करने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद संजय यादव धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ घंटे बाद, रात करीब 1:30 बजे, जब होटल का स्टाफ होटल बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी संजय यादव अपने कई साथियों के साथ दोबारा होटल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ आए लोगों के पास हथियार भी थे।

पहली गोली होटल के मुख्य गेट पर लगी

होटल में घुसते ही आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बिना किसी बातचीत के उन्होंने फायरिंग कर दी। पहली गोली होटल के मुख्य गेट पर लगी, जिससे कांच टूटकर बिखर गया। इसके बाद बदमाशों ने होटल में तोड़फोड़ की और काफी नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना हजीरा चौराहे स्थित करिश्मा होटल में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।