पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद समेत कई प्रमुख नेताओं को अलग-अलग सीटों से मैदान में उतारा गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
google

23 और 29 अप्रैल को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में कुल 294 सीटें हैं, जिनमें से कांग्रेस ने 284 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम जारी किए हैं। भवानीपुर सीट, जहाँ से ममता बनर्जी चुनाव लड़ती आई हैं, वहाँ पर कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है।

मालतीपुर सीट से पूर्व सांसद मौसम नूर चुनाव लड़ेंगी। साथ ही अधीर रंजन चौधरी, जो पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, वो भी इस बार चुनाव में उतर रहे हैं। वे बहरामपुर से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा अब्दुल मन्नान को सुजापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। गौतम भट्टाचार्य डायमंड हार्बर से, सुष्मिता विश्वास दमदम सीट से, सौविक मुखर्जी आसनसोल दक्षिण से, प्रसेनजीत पुइतांदी आसनसोल उत्तर से और माधब राय दार्जिलिंग से उम्मीदवार होंगे।