रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोेप बोलीं- मुझे गंदा कहा, मारने के लिए चप्पल उठाई, वो कहते हैं- टिकट-पैसे लेकर गंदी किडनी दी

Bihar Election में RJD की करारी हार के बाद लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के ऐलान के एक दिन बाद रोहिणी आचार्य ने एक एक 2 सोशल मीडिया पोस्ट कर तेजस्वी यादव और संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए.

रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोेप बोलीं- मुझे गंदा कहा, मारने के लिए चप्पल उठाई, वो कहते हैं- टिकट-पैसे लेकर गंदी किडनी दी
GOOGLE

Bihar Election में RJD की करारी हार के बाद लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के ऐलान के एक दिन बाद रोहिणी आचार्य ने एक एक 2 सोशल मीडिया पोस्ट कर तेजस्वी यादव और संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए.

घर छोड़ने के अगले दिन यानी की रविवार को रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया में एक भावुक पोस्ट करते हुए कहा कि मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया. मुझे अनाथ बनाया गया. मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है. मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई. 'मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। आप सब मेरे रास्ते कभी न चलें, किसी घर में मेरे जैसी बेटी-बहन न हो'

कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025

मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ

दूसरे पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो

कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025

रोहिणी ने कहा- पार्टी- परिवार से नाता तोड़ रही हूं

इससे पहले शनिवार को ही रोहिणी ने X पर पोस्ट कर लिखा, 'मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं.रोहिणी ने अपनी पोस्ट में ये बताने की कोशिश की है कि संजय यादव और रमीज ही पार्टी के सभी फैसले लेते हैं. संजय राज्यसभा सांसद हैं और तेजस्वी के रणनीतिक सलाहकार हैं. संजय यादव को लेकर हुए विवाद के बाद रोहिणी ने सितंबर में पार्टी से लेकर परिवार के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया पर अन फॉलो कर दिया था.