स्विट्ज़रलैंड: क्रांस-मोंटाना में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान ब्लास्ट, 40 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्जरी स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में गुरुवार तड़के एक बार में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में 40 लोगों के मौत की खबर है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।
स्विट्ज़रलैंड के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस‑मोंटाना में नए साल की रात एक बार में जोरदार विस्फोट हुआ। यह हादसा 1 जनवरी 2026 की तड़के लगभग सुबह 1:30 बजे हुआ। इस धमाके में 40 लोगों के मौत की खबर है, जबकि 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
स्विस पुलिस ने विस्फोट की पुष्टि की है और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। वैलेस कैंटन पुलिस के प्रवक्ता गाएतान लाथियों ने बताया कि फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और आपातकालीन टीमों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के समय बार में कई लोग जश्न मना रहे थे। धमाके के बाद वहां भारी अफरातफरी मच गई और लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
स्थानीय प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, ताकि वे अपने रिश्तेदारों की जानकारी प्राप्त कर सकें। पुलिस अभी भी विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी दुर्घटना, गैस लीकेज, या किसी अन्य कारण से हुआ।
क्रांस‑मोंटाना स्विट्ज़रलैंड का एक प्रमुख स्की रिसॉर्ट शहर है और हर साल सर्दियों में यहाँ पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। नए साल के मौके पर यहां कई पार्टियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
स्विस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे मामले की जांच पूरी होने तक क्षेत्र में न जाएं और पुलिस और आपातकालीन टीमों को काम करने दें। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट के कारणों का पता लगाना फिलहाल प्राथमिकता है और पुलिस इसे गंभीरता से देख रही है।
Varsha Shrivastava 
