कल 11.30 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, आज बिहार में क्या-क्या होगा पढ़िए

आज यानी बुधवार को सीएमर हाउस मे विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया.

कल 11.30 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, आज बिहार में क्या-क्या होगा पढ़िए
X

आज यानी बुधवार को CM हाउस मे JDU विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया. वहीं BJP भी मीटिंग कर विधायक दल का नेता चुनेगी. इसके बाद 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक होगी. जिसमें किस पार्टी से कितने मंत्री होंगे. इस पर चर्चा की जाएगी. 

NDA विधायक दल की बैठक 

सेंट्रल हॉल में 3.30 बजे NDA विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में BJP, JDU, LJP (R), HAM, आरएलएम के सभी 202 विधायक शामिल होंगे. साथ ही नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे. 

इसमें सभी दल अपने द्वारा चुने गए विधायक दल के नेता पर चर्चा करेंगे. NDA नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनेगा. इधर, विधायक दल का नेता बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश राज्यपाल को एक ओर इस्तीफा सौंपेंगे तो दूसरी ओर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. ये पूरी प्रक्रिया शाम तक होने की संभावना है.

शपथ ग्रहण में PM सहित NDA राज्यों CM होंगे शामिल

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होगा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. इसके साथ ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान से भजन लाल शर्मा, महाराष्ट्र से देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल होंगे.