Ujjain तनाव के बाद सुकून, तराना में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू
उज्जैन के तराना में तनावपूर्ण हालात सामान्य हो रहे हैं, प्रशासन की अपील के बीच शांति बनी हुई है और गणतंत्र दिवस को लेकर बाजार खुलने व मिठाइयों की तैयारियां तेज हो गई हैं।
भोपाल:उज्जैन के तराना में बीते दिनों बने तनावपूर्ण हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। इसी बीच गणतंत्र दिवस को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। आज सुबह कलेक्टर और एसपी ने तराना बाजार का दौरा कर दुकानदारों व स्थानीय लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन की अपील आपसी सौहार्द बनाए रखे
प्रशासन ने अफवाहों से दूर रहने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही। बाजार में मिठाई की दुकानों पर गणतंत्र दिवस के लिए मावा से बनी बरफी और बेसन के लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।तराना में फिलहाल शांति बनी हुई है और गणतंत्र दिवस को लेकर मिठास की तैयारियां जोरों पर हैं।
आज पूरी तरह खुल सकते है बाजार
दुकानदारों का कहना है कि तनाव के कारण दुकानें बंद होने से गरीब और दिहाड़ी मजदूर प्रभावित हुए थे, लेकिन अब माहौल शांत हो रहा है। प्रशासनिक सतर्कता से हालात नियंत्रण में हैं और उम्मीद है कि बाजार जल्द पूरी तरह खुल जाएगा।
sanjay patidar 
