क्या सच में पहले दो हफ्ते धोनी IPL से रहेंगे बाहर, CSK ने क्या कहा?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के शुरु होने से पहले ही CSK को बड़ा झटका लगा है. CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं.

क्या सच में पहले दो हफ्ते धोनी IPL से रहेंगे बाहर, CSK ने क्या कहा?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के शुरु होने से पहले ही CSK को बड़ा झटका लगा है. CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं. पिंडली में खिंचाव की वजह से धोनी को दो हफ्तों के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है. 28 मार्च को CSK ने पूरे मामले में एक आधिकारिक बयान दिया. जिससे चर्चा चली कि महेंद्र सिंह धोनी दो हफ्तों के लिए IPL से बाहर हो गए हैं. टीम का आधिकारिक बयान पढ़ लेते हैं. CSK ने X पर लिखा

Official Statement

MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.

Get well soon, Thala! ???????? pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026

महेंद्र सिंह धोनी अभी पिंडली में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इस वजह से TATA IPL 2026 के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाने की संभावना है. टीम मैनेजमेंट ने धोनी के दो हफ्तों तक बाहर रहने की पूरी पुष्टि नहीं की है. बल्कि संभावना जताई है. अगर ये लीजेंडरी क्रिकेटर दो हफ्ते नही खेला, तो माना जा रहा है कि वो शुरुआती चार मैच नहीं खेल पाएगा. CSK के लिए ये मैच आसान नहीं होंगे, क्योंकि धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम के एक अहम लीडर भी हैं. मुश्किल समय में मैच फिनिश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है. आशंका है कि धोनी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR), 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS), 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि धोनी की गैर-मौजूदगी में विकेटकीपिंग कौन करेगा. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसके लिए दो नाम सामने आ रहे हैं. पहला नाम है संजू सैमसन, जिन्हें CSK ने इस सीजन के लिए टीम में शामिल किया है. वे CSK के लिए विकेटकीपिंग कर सकते हैं.

दूसरा ऑप्शन उर्विल पटेल हैं, हालांकि उनके IPL के अनुभाव के देखते हुए उनका खेलना थोड़ा मुश्किल है. ऐसे में  टीम मैनेजमेंट को फैसला करना होगा कि अगर धोनी बाहर होते हैं, तो उनकी जगह विकेटकीपिंग की कमान किसे सौंपी जाएगी. धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL में उनका खेलना अब भी जारी है. वे टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और जरूरत पड़ने पर कप्तानी भी संभाली थी.