RAJGARH भाजपा सांसद का अनोखा विरोध:अफसरों के पैर छूकर जताई नाराजगी
राजगढ़ में भाजपा सांसद रोडमल नागर ने जल अर्पण कार्यक्रम में अफसरों के देर से आने पर पैर छूकर विरोध जताया।कहा, “इवेंट करने से दुनिया नहीं चलेगी।
राजगढ़: अक्सर अफसर नेताओं के चरणों में सम्मान प्रकट करते हैं, लेकिन यहां मामला उल्टा सामने आया।राजगढ़ जिले के कुंडीबेह गांव में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर ने अफसरों के पैर छूकर विरोध जताया।सांसद कार्यक्रम में समय से पहुंच गए, लेकिन दिल्ली से आए जल जीवन मिशन के अधिकारी डेढ़ घंटे लेट थे। नाराज सांसद ने अफसरों के पैर छूकर फटकार लगाई और साथ ही उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा, “इवेंट करने से दुनिया नहीं चलेगी।”यह कार्यक्रम जल संरक्षण और पानी के महत्व को लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक अभिनव पहल है,और देश में इसे पहली बार आयोजित किया गया है। सांसद रोडमल नागर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
sanjay patidar 
