रीवा: ठेला व्यवसायी की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण, SGMH के सामने चक्काजाम

रीवा में ठेला व्यवसायी अखिलेश साहू की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। उन्होंने SGMH अस्पताल के सामने शव रखकर में रोड जाम कर दिया।

रीवा: ठेला व्यवसायी की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण, SGMH के सामने चक्काजाम

रीवा शहर में करहिया मंडी के ठेला व्यवसायी अखिलेश साहू की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शुक्रवार को मृतक के घर वालों और गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने संजय गांधी अस्पताल के सामने ही शव सड़क पर रखकर मेन रोड अस्पताल चौराहे में जाम लगा दिया.

परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उनका घर नहीं गिराया जाता, तब तक वो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ये विरोध इसलिए और उग्र हो गया क्योंकि घटना के छह दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। 

क्या है मामला?

परिजनों का आरोप है कि ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में दूसरे ठेले वाले पिता-पुत्र ने अखिलेश पर हमला किया था, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बता दे की अस्पताल चौराहे से धोबिया टंकी तक जाने वाला मेन रुट पूरी तरह ब्लॉक हो गया है और शहर की यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। भीड़ आरोपियों  को फांसी दो, घर गिराओ जैसे नारे लगा रही है।

समझाइश दे रही पुलिस  

मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं और भीड़ को समझाने की, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस का कहना है कि जांच तेज कर दी गई है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। DM और SP को भी स्थिति की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शहर में तनाव का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।