घर में ऑस्ट्रेलिया की भारी बेइज्जती,भारत ने दी टी-20 की दूसरी बड़ी शिकस्त

गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. 

घर में ऑस्ट्रेलिया की भारी बेइज्जती,भारत ने दी टी-20 की दूसरी बड़ी शिकस्त
GOOGLE

गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है.  यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में दूसरी सबसे बड़ी जीत है. भारत की सबसे बड़ी जीत 2014 में मीरपुर में 73 रन से आई थी. साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी टी-20 जीत भी है. पिछला रिकॉर्ड 2016 में एडिलेड में दर्ज 37 रन का था. 

मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए. ओपनर शुभमन गिल ने शानदार 46 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ 56 रनों की मजबूत साझेदारी की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 और शिवम दुबे ने 22 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जैवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोयनिस को एक-एक सफलता मिली. 

ऑस्ट्रेलिया की पारी

168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर सिमट गई।
भारत के स्पिनर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. वॉशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच रहे.  अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया.