परासिया में कमलनाथ ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा दौरे पर परासिया पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

परासिया में कमलनाथ ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
GOOGLE

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने परासिया में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और प्रेस वार्ता के जरिए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कमलनाथ ने कहा कि -

"राज्य सरकार की लापरवाही के चलते दवाइयों की समय पर टेस्टिंग नहीं की गई, जिसकी वजह से ये हालात पैदा हुए। मैंने मुख्यमंत्री से बात की है, सरकार को और मदद करनी चाहिए। मेरी तरफ से जो बन पड़ेगा, मैं करूंगा।"

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में बनवाए गए मेडिकल कॉलेज की राशि भी रोक दी गई है। 

"मैंने जो मेडिकल कॉलेज बनवाया, उसकी राशि भी सरकार द्वारा रोक दी गई है। आज मेडिकल कॉलेज की दशा सिटी हॉस्पिटल से भी दयनीय है, जिसके कारण बच्चों को नागपुर रेफर करना पड़ रहा है।"