मऊगंज में पेटी के अंदर जली हालत में मिली वृद्धा की लाश

बरयां गांव में एक 60 वर्षीय महिला की जली हुई लाश पेटी के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना रहस्यमय बताई जा रही है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

मऊगंज में पेटी के अंदर जली हालत में मिली वृद्धा की लाश

मऊगंज थाना क्षेत्र के बरयां गांव में रविवार और सोमवार की रात गांव की एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की जली हुई लाश उसी के घर में रखी एक बक्से (पेटी) के अंदर मिली। मृतका की पहचान देवकली सोधिया पत्नी राम गोपाल सोधिया (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की लाश घर के अंदर एक कपड़े रखने वाली पेटी के भीतर मिली, और वह बुरी तरह जली हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि वे हर एंगल से जांच कर रही है यह देखा जा रहा है कि यह घटना दुर्घटना है, आत्महत्या है या फिर हत्या की साजिश।

घटना के बाद से बरयां गांव में दहशत का माहौल है। लोग समझ नहीं पा रहे कि कोई महिला कैसे पेटी के अंदर खुद से जल सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेटी के अंदर आग लगना सामान्य स्थिति में लगभग असंभव है।फिलहाल, पुलिस जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।