SCO सम्मेलन के बाद अमेरिका ने भारत को याद दिलाई दोस्ती, शुरू किया #USIndiaForward अभियान
अमेरिका ने SCO सम्मेलन के बाद भारत के साथ अपनी दोस्ती याद दिलाने के लिए #USIndiaForward अभियान शुरू किया है।
भारत रूस और चीन की दोस्ती देखते हुए अमेरिका को भारत के साथ की दोस्ती याद आगई हैं. 50% टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका भारत के साथ #USIndiaForward अभियान चला रहा है. दरअसल चीन में हुए SEO सम्मलेन के बाद U.S. Embassy India ने X पर एक पोस्ट कर भारत और अमेरिका की मजबूत दोस्ती याद दिलाई है जो शायद अमेरिका खुद ही भूल चूका है.

U.S. Embassy India ने X पर पोस्ट करके लिखा-
"संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है — यह 21वीं सदी के एक निर्णायक संबंधों में से एक बन चुका है। इस महीने, हम उन लोगों, प्रगति और संभावनाओं पर प्रकाश डाल रहे हैं जो हमें आगे ले जा रहे हैं। नवाचार और उद्यमिता से लेकर रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों तक, हमारी इस यात्रा को दोनों देशों की जनता के बीच की स्थायी दोस्ती ही शक्ति देती है। हैशटैग को फॉलो करें और 'US-India Forward for Our People' का हिस्सा बनें।"
ये भी पढ़ें:- SCO समिट में मोदी-पुतिन-शि की मौजूदगी, पहलगाम हमले की निंदा
The partnership between the United States and India continues to reach new heights — a defining relationship of the 21st century. This month, we’re spotlighting the people, progress, and possibilities driving us forward. From innovation and entrepreneurship to defense and… pic.twitter.com/tjd1tgxNXi
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 1, 2025

ये पोस्ट तब किया गया है जब तीनों देश भारत रूस और चीन, चीन के SEO सम्मलेन में बैठक कर रहे थे और रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही थी. इस तरह इस पोस्ट के माध्यम से अमेरिका #USIndiaForward अभियान से जुड़ने और फॉलो करने को कह रहा है. शायद अमेरिका को डर है की SEO सम्मेलन में लिए गए फैसले कही उसके विरोद में न सामने आ जाए.
Sharing my remarks during meeting with President Putin. https://t.co/PADOdRjsBs
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025

