Opening Bell: शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, Sensex-Nifty में गिरावट
26 मई को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में Kotak Mahindra Bank, Infosys, TCS, Nestle India और Bajaj Auto समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयर शामिल रहे।
26 मई, मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 175.49 अंक की गिरावट (-0.23%) के साथ 76,313.47 पर, जबकि निफ्टी 27.60 अंक (0.11%) की मामूली गिरावट के साथ 24,004.10 के स्तर पर खुला।
आज निफ्टी के टॉप लूजर्स में Kotak Mahindra Bank, Max Healthcare Institute, SBI Life Insurance, Tata Consumer Products, Nestle India और Bajaj Auto के शेयर रहे।
वहीं Sensex के टॉप लूजर्स में Infosys, जिसमें लगभग 0.50% की गिरावट हुई, TCS (Tata Consultancy Services), Hindustan Unilever और Sun Pharmaceutical शामिल हैं।


