यशस्विनी जिंदल की शादी में कंगना, महुआ और सुप्रिया का डांस
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की शादी फिल्मी अंदाज में हुई, जिसमें कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
5 दिसंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की शादी धूम-धाम से हुई। बिजनेस टायकून संदीप सोमानी के बेटे शाश्वत सोमानी बारात लेकर पहुंचे। दोनों की शादी फिल्मी स्टाइल में हुई, साथ ही फिल्म स्टार और सांसद कंगना रनौत ने भी डांस से सबका दिल जीत लिया।


शादी में कई सेलिब्रिटीज, बिजनेसमैन और राजनेता भी शामिल होने के लिए आए। सोशल मीडिया पर शादी की कई वीडियोज वायरल हो रही हैं, खासकर जिंदल परिवार के संगीत की वीडियोज, जिसमें बीजेपी सांसद कंगना रनौत, पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले डांस करती नजर आ रही हैं।
#KanganaRanaut , #MahuaMoitra, #SupriyaSule performing in wedding of #naveenjindall’s daughter..
— Muskan Gupta (@VTMuskanGupta) December 7, 2025
If #MPs can dance together while criticising each other, why can't we? pic.twitter.com/FrAGZUGkVX

शादी में कंगना रनौत का नया लुक देखने को मिला। कंगना शादी में लद्दाखी गोंचा पोशाक में पहुंचीं। यह लद्दाख का एक सांस्कृतिक आउटफिट है, जिसे उन्होंने मॉडर्न लुक के साथ कैरी किया था। उन्होंने हरे रंग का "मोगोस" गाउन पहना था, जो गोंचा पोशाक का एक मॉडर्न और नया लुक है। साथ ही उन्होंने इसे बोक शॉल के साथ कैरी किया था।


