Indore: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 129 करोड़ की धोखाधड़ी

इंदौर में BPCL के फ्लीट कार्ड और लॉयल्टी ऐप के जरिए 129 करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। आरोपियों ने पेमेंट गेटवे की तकनीकी गड़बड़ी का फायदा उठाकर पेट्रोल-डीजल लिया लेकिन भुगतान नहीं किया।

Indore: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 129 करोड़ की धोखाधड़ी

इंदौर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 129 करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ये मामला फ्लीट कार्ड और लॉयल्टी ऐप से जुड़ा है। आरोपियों ने BPCL के पेमेंट गेटवे और लॉयल्टी ऐप की टेक्निकल गड़बड़ी का फायदा उठाया और पेट्रोल-डीजल ले लिया लेकिन पेमेंट ही नहीं की।

17 दिसंबर 2021 से BPCL ने पेमेंट के लिए गेटवे सुविधा शुरू की। इस ऐप के जरिए कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत ग्राहक नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से वॉलेट रिचार्ज कर सकते हैं। इससे रिचार्ज की राशि सीधे BPCL के खाते में जाती है।

31 मार्च 2023 को रेजरपे की जोखिम मूल्यांकन टीम को शक हुआ। उन्होंने BPCL को लॉयल्टी ऐप और गेटवे सिस्टम में संदिग्ध रिचार्ज होने की खबर दी। जांच में पता चला कि 1093 ग्राहकों के वॉलेट में 129 करोड़ रुपए का रिचार्ज हुआ था, लेकिन बैंक खाते में जमा नहीं हुए थे। जिसके बाद कंपनी ने सभी अकाउंट्स ब्लॉक किए और कुछ रकम वापस ली।

बता दें कि फ्लीट कार्ड से ड्राइवर कैश रखे बिना पेट्रोल-डीजल भरवा सकते हैं। ये ट्रक, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए जारी किया जाता है।