मैं अपनी राज्यसभा सीट खाली कर रहा हूं: दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वो अब तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहते हैं।
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वो अब तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह भोपाल डिक्लेरेशन से जुड़ी प्रेसवार्ता में शामिल हुए थे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ये बयान दिया।
दरअसल, एमपी कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को पत्र लिखा था, जिसमें दिग्विजय सिंह से मांग की थी कि वे अनुसूचित जाति वर्ग के नेता को राज्यसभा भेजे। कांग्रेस नेता के इस पत्र पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राज्यसभा भेजना किसे भेजना है ये उनके हाथ में नहीं है। ये पार्टी का निर्णय होता है। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि वे अपनी सीट खाली कर रहे हैं।
बता दें कि दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल तीन महीने बाद यानी 9 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। दिग्विजय सिंह अभी दूसरी बार के राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह ने शीर्ष नेतृत्व से कहा है कि वे अब मध्यप्रदेश में पूरा टाइम देना चाहते हैं। और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुटे गए हैं। और चुनाव से पहले एमपी का दौरा कर कांग्रेस की जमीन तैयार करेंगे।
pushpendra 
