विक्की और कैटरीना के घर आया नन्हा मेहमान, हुआ बेटा
बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने 7 नवंबर को अपने पहले बच्चे की पैदाइश की खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी।
बॉलीवुड स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ फाइनली अब मां- बाप बन गए हैं। उनके घर एक बेटा पैदा हुआ है। इस खुशखबरी को कपल ने फ्राइडे की सुबह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया।
पोस्ट में लिखा –
“हमारा नन्हा खुशी का पिटारा आ गया है। दिल से आभार के साथ हम अपने बेटे का वेलकम करते हैं। 7 नवंबर, 2025 — कैटरीना और विक्की।”
View this post on Instagram
वहीं विक्की के भाई सनी कौशल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा-- “मैं चाचा बन गया!”

इस खबर के बाद बॉलीवुड से लेकर फैंस तक सभी ने कपल को बधाई दी। श्रेया घोषाल, उपासना कोनिडेला, परिणीति चोपड़ा, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारों ने पोस्ट पर शुभकामनाएं दीं।
Saba Rasool 
