'Welcome to Rome, My Friend': Meloni से मिले Modi, डिनर के बाद दोनों प्रधानमंत्री साथ में कोलोसियम घूमने गए
इटली दौरे पर पीएम मोदी: रोम में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात, साथ में डिनर करने के बाद देखा ऐतिहासिक कोलोसियम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इटली के रोम पहुंचे, जहां उनका स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया। पीएम मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा- 'Welcome to Rome, My Friend'
Welcome to Rome, my friend! ???????????????? pic.twitter.com/mUjFL4HIqY
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 19, 2026
डिनर मीटिंग और कोलोसियम का दौरा
रोम पहुंचने के बाद पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने एक साथ डिनर किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके बाद दोनों ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया। यह मुलाकात औपचारिक बातचीत से पहले एक अनौपचारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना संबंध साफ दिखाई दिए।
PM Modi और PM Meloni के मुलाकात की तस्वीरें-




व्यापार और निवेश को लेकर चर्चा
भारत और इटली के बीच इस समय व्यापार और निवेश को लेकर चर्चा तेज है। दोनों देशों के बीच व्यापार 14 अरब यूरो से अधिक पहुंच चुका है। इस दौरे के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया। पीएम मोदी और मेलोनी की बातचीत में एडवांस टेक्नोलॉजी और औद्योगिक सहयोग भी मुख्य विषय रहे।
इस दौरे में भारत और इटली अपने रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। दोनों देश अपने संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही हर साल नियमित उच्चस्तरीय बैठकों की शुरुआत पर भी चर्चा हो रही है। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और अधिक संस्थागत हो सकेगा।
मोदी-मेलोनी के बीच वैश्विक मुद्दों पर भी बात
पीएम मोदी और पीएम मेलोनी के बीच वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई। इनमें मिडिल-ईस्ट तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक सप्लाई चेन जैसे विषय शामिल रहे। दोनों नेताओं ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी इटली के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत में निवेश के अवसर, नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और औद्योगिक साझेदारी पर चर्चा होगी। भारत सरकार का फोकस देश में ज्यादा विदेशी निवेश लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है।
जून 2024 में इटली गए थे पीएम मोदी
पीएम मोदी इससे पहले जून 2024 में इटली गए थे, जब उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस बार उनका यह दौरा भारत-इटली संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच सहयोग और तेजी से बढ़ सकता है।
Varsha Shrivastava 
