21 फरवरी को तय होगा नया वन बल प्रमुख, एचयू खान का नाम सबसे आगे
अगला वन बल प्रमुख कौन? 21 फरवरी को बैठक में होगा फैसला। सीनियरिटी-कम-मेरिट के आधार पर एचयू खान का नाम लगभग तय।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
भोपाल। मध्यप्रदेश के वन महकमे में नए वन बल प्रमुख की नियुक्ति को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मौजूदा वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है, ऐसे में उनके उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। राज्य मंत्रालय में 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में नए प्रमुख के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव अनुराग जैन करेंगे। इसमें भारत सरकार के प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव वन और वर्तमान वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े भी उपस्थित रहेंगे। विभाग में अब तक वरिष्ठता-कम-मेरिट के आधार पर ही चयन की परंपरा रही है और इसी आधार पर वन विकास निगम के प्रबंध संचालक एचयू खान का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, 1989 बैच के IFS अधिकारी एचयू खान मध्यप्रदेश कैडर के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं। वर्तमान में वे वन विकास निगम के एमडी के रूप में कार्यरत हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ विभागीय कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को उनकी प्रमुख ताकत माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यदि उनके नाम पर सहमति बनती है तो वे 1 मार्च को नए वन बल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।
हालांकि, चर्चा की सूची में 1990 बैच के IFS अधिकारी विभाष ठाकुर, पीसीसीएफ वन्य प्राणी शुभ रंजन सेन, प्रदीप वासुदेव, पुरुषोत्तम धीमान, समिता राजौरा और मनोज अग्रवाल के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिर भी वरिष्ठता के आधार पर एचयू खान का पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है। अब सबकी निगाहें 21 फरवरी की बैठक पर टिकी हैं, जहां अंतिम फैसला लिया जाएगा।
Wednesday, 19 Aug, 2026
Thursday, 20 Aug, 2026
Monday, 17 Aug, 2026
Friday, 14 Aug, 2026
Thursday, 20 Aug, 2026
Sajjan Kumar Died : कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को 80...
Saturday, 25 Jul, 2026
CM डॉ. मोहन यादव ने 25 जुलाई को दतिया विधानसभा के उदगुवा एवं उपरायं में विशाल जनसभाओं...
Monday, 19 Jan, 2026
शादियों का सीजन अभी सही से शुरू भी नहीं हुआ है और सोना-चांदी की कीमतों ने अपना रंग...
Sunday, 17 May, 2026
करेला सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसकी कड़वाहट कई लोगों को पसंद नहीं आती। इसकी...
Monday, 15 Jun, 2026
कच्चा तेल सस्ता होते ही बाजार में खरीदारी की बहार, ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने लगाई...
Sunday, 16 Aug, 2026
Novak Djokovic को Cincinnati Open 2026 के दूसरे राउंड में Thiago Tirante ने 2-6,...
Thursday, 22 Jan, 2026
डर लगने पर हमारा शरीर सर्वाइवल मोड में चला जाता है, जिससे दिल की धड़कन तेज होती...
Monday, 17 Aug, 2026
नाग देवता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, सुबह से लगी लंबी कतारें स्वर्ण वरक से सजी...
Monday, 17 Aug, 2026
शेयर बाजार में गिरावट: Sensex 77,500 पर कारोबार कर रहा, Nifty 24,250 पर कारोबार...
Wednesday, 14 Jan, 2026
14 जनवरी को इंदौर के पटेल ब्रिज के नीचे चलती गोलू शुक्ला की बस में शॉर्ट सर्किट...

