मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल से सौजन्य मुलाकात की है। जिसमें प्रदेश के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से की मुलाकात

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल से सौजन्य मुलाकात की है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में प्रदेश में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं और फैसले चर्चा में हैं।

समसामयिक मुद्दों पर चर्चा

यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ राज्य के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और आगामी योजनाओं को लेकर राज्यपाल को जानकारी दी है।

एजेंडे पर सस्पेंस, अहम मानी जा रही बैठक

बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। हालांकि आधिकारिक तौर पर बैठक के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।