नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 20 नवंबर को होगा नई सरकार का गठन

बिहार विधानसभा में इतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर पत्र सौंप दिया है

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 20 नवंबर को होगा नई सरकार का गठन
GOOGLE

बिहार विधानसभा में इतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर पत्र सौंप दिया है. जिसमें 19 नवंबर को विधानसभा भंग किए जाने की जानकारी दी गई थी. राज्यपाल से मुलाकात के पहले अखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई. जिसमें मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ.

कल यानी 18 नवंबर को JDU विधायक दल की बैठक होगी. BJP विधायक दल की भी बैठक बुलाई गई है. इसके बाद कल होने वाली NDA की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे. गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है. शपथ ग्रहण में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.