भोपाल में 24 करोड़ की लागत से बने पेड ओल्ड एज होम का आज लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल में वरिष्ठजनों के लिए बनाए गए 24 करोड़ रुपये की लागत वाले सशुल्क ओल्ड एज होम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजन सेवा केंद्र का उद्घाटन, दिव्यांगजन स्पर्श मेला 2026 के पुरस्कार वितरण और सिंगल क्लिक पेंशन वितरण भी किया जाएगा।

भोपाल में 24 करोड़ की लागत से बने पेड ओल्ड एज होम का आज लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
GOOGLE

वरिष्ठजन के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने भोपाल में लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेड ओल्ड एज होम एक अभिनव पहल के रूप में तैयार किया गया है। इस आधुनिक वरिष्ठ आश्रम का विधिवत लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 24 जनवरी को करेंगे। लोकार्पण पर मुख्यमंत्री वरिष्ठजनों को यह सुविधा समर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे सीएम हाउस स्थित समत्व भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे वे पत्रकार कॉलोनी, लिंक रोड नंबर-3 स्थित सशुल्क वरिष्ठ आश्रम पहुंचेंगे। यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सशुल्क वरिष्ठजन सेवा केंद्र का लोकार्पण करेंगे, दिव्यांगजन स्पर्श मेला 2026 में शामिल होकर हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से पेंशन राशि का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।