बैरागढ़ में महिला शराब माफिया को आबकारी टीम ने किया गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आबकारी विभाग की टीम ने बैरागढ़ में महिला शराब माफिया को गिरफ्तार किया है.

बैरागढ़ में महिला शराब माफिया को आबकारी टीम ने किया गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आबकारी विभाग की टीम ने बैरागढ़ में महिला शराब माफिया को गिरफ्तार किया है. शातिर महिला ने घर के स्टोर रूम में शराब के लिए गोदाम बनाया हुआ था. मुखबिरों की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने घर में दबिश देकर 68 बोतलें बरामद की...

महिला हिमांशी किसवानी गिरफ्तार..

महिला दुकानों से सस्ती शराब खरीदकर घर से महंगे दामों पर बेचती थी. महिला को गिरफ्तार करने के लिए आबकारी विभाग की लगभग 21 से ज्यादा अफसरों की टीम पहुची थी. महिला को गिरफ्तार किए लगभग 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है. लेकिन आबकारी टीम इस बात का कोई सुराग नहीं लग सका है कि महिला शराब कहां से लाती थी...फिलहाल पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.