युवा उत्सव में बोले CMडॉ. यादव: युवा शक्ति ही मध्यप्रदेश का भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा उत्सव में कहा कि मध्यप्रदेश की युवा शक्ति हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है और सरकार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तेजी से काम कर रही है।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविन्द्र भवन में 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ पर युवाओं का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की नई ऊर्जा और नए संकल्पों से भरी युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत ने दुनिया में खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और प्रदेश की महिला क्रिकेटरों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर झंडे गाड़कर देश का सम्मान बढ़ाया है।

लोकतंत्र सबसे बड़ा त्योहार : CM
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र को सबसे बड़ा त्योहार बताया और कहा कि जब युवा मतदान के लिए निकलते हैं तो उनके सपने और संकल्प राष्ट्र निर्माण में झलकते हैं। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को देश की प्रगति का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का खेल और युवा कल्याण मंत्रालय भी तीव्र गति से प्रगति कर रहा है।
युवा बड़े आगे सरकार हर कदम साथ
विभिन्न आयोगों में एक लाख पदों की भर्ती की जा रही है और लगभग सात लाख युवाओं को पाँच हजार करोड़ रुपये के स्वरोजगार ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि युवा जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहें, सरकार हर कदम पर उनका साथ देने के लिए तैयार है।
sanjay patidar 
