भोपाल विधानसभा में स्व. यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि, सीएम मोहन यादव और स्पीकर तोमर रहे मौजूद
भोपाल विधानसभा में पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित, सीएम मोहन यादव और स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि।
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय यज्ञदत्त शर्मा की जयंती के अवसर पर रविवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई विधायक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक कुशल प्रशासक और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परंपराओं की शुरुआत हुई, जिनमें ज्यूडिशियरी से पीएस लाने की व्यवस्था शामिल है.

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. यज्ञदत्त शर्मा का जीवन प्रेरणादायक रहा है. उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से सभी जनप्रतिनिधि प्रभावित रहे हैं. उन्होंने बताया कि शर्मा तीन बार विधानसभा अध्यक्ष बने और हर बार उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. स्व. यज्ञदत्त शर्मा इंदौर के निवासी थे और पेशे से एक प्रख्यात वकील रहे। वे इंदौर-4 विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे और बाद में विधानसभा अध्यक्ष बने. कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
आज विधानसभा भवन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. यज्ञ दत्त शर्मा जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जनकल्याण के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 5, 2026
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री @nstomar जी और स्व. यज्ञ दत्त जी के परिजन भी उपस्थित रहे। pic.twitter.com/7A03AeSFrc
shivendra 
