लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते ट्रैप
सतना के रामपुर बघेलान तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की टीम दबिश देकर मौहारी–कटरा सर्किल के नायब तहसीलदार बीरेन्द्र सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
सतना के रामपुर बघेलान तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की टीम दबिश देकर मौहारी–कटरा सर्किल के नायब तहसीलदार बीरेन्द्र सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
राजस्व संबंधी काम के लिए मांगी थी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक आरोपी नायब तहसीलदार ने किसी राजस्व संबंधी काम के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी. शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीन ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह पहले भी 10 हजार की रिश्वत ले चुके थे. रिश्वत के बाकि पैसे जैसे तहसीलदार ली, लोकायुक्त ने उन्हें धर दबोचा.
फिलहाल लोकायुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है. तहसील कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से राजस्व अमले में हड़कंप मच गया.
shivendra 
