पूजा करते समय हुआ हादसा, कपडे में आग पकड़ने से झुलसी महिला, मौत

रीवा के विंध्य बिहार कॉलोनी में पूजा करते समय 61 वर्षीय महिला के कपड़ों में आग लग गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पूजा करते समय हुआ हादसा, कपडे में आग पकड़ने से झुलसी महिला, मौत
AI Image

रीवा के विंध्य बिहार कॉलोनी में सोमवार को एक दुखद हादसा हो गया। घर में पूजा कर रही 61 वर्षीय बीना तिवारी अचानक आग की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि पूजा के दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई।

परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान डॉक्टर बचा नहीं सके और महिला की मौत हो गई। 

बीना तिवारी अपने पति गोविंद तिवारी के साथ विंध्य बिहार कॉलोनी में रहती थीं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।  

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि दीपक या अगरबत्ती की वजह से कपड़ों में आग लगी होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।